TOTAL VIEWERS

Thursday, March 13, 2014

विशेष सूचना 
=======
आज माननीय श्री ए के प्रभाकर सदस्य डव्लू वी एंड ई एवं ए एंड ई के साथ हुयी बैठक मै ए आई ए एन जी ओ की और से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गयी :-


१. एस्कार्टिंग एवं रेवेलिड़ेसन के दौरान ओवर टाइम के नुकसान की प्रतिपूर्ति की निर्णय जे सी एम् -तृतीय मै हो चूका है किन्तु इसका आदेश आना वाकी है. आपसे अनुरोध है कि इस बारे मै त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें.


२. यात्रा के दौरान खाने के बिल से छुट संबधी निर्णय जे सी एम् -तृतीय मै हो चूका है किन्तु इसका आदेश आना वाकी है. आपसे अनुरोध है कि इस बारे मै त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें. बर्तमान मै यह पी सी ए कोलकाता मई लंबित है .


३. दूरस्थ शिक्षा के बारे मै बोर्ड से आ रही प्रतिकूल खबरों से कर्मचारी वर्ग मै हताशा आ रही है. एस आर ओ मे  दूरस्थ शिक्षा का प्रावधान रखा जाये क्योंकि चांदा, इटारसी,बोलानगिरी जैसी निर्माणियों मै रात्रि पाली मे पढाई की व्यवस्था  नहीं है. दूरस्थ शिक्षा भारत सरकार की राजपत्र के अनुसार सरकारी नौकरी के लिये मान्य है. आई एम् ई के बारे मै भी बिचार करने की आवश्कयता है. सचिव ने बताया की उन्होंने खुद राजकीय पोलिटेक्निक बदाऊं से डिप्लोमा किया है जो की उत्तर प्रदेश प्रावधिक शिक्षा परिषद् द्वारा संन्चलित है.उत्तर प्रदेश प्रावधिक शिक्षा परिषद् एक स्वत्रन्त्र संस्था होने के कारन ए आई सी टी ई से मान्यता लेने के लिए बाध्य नहीं है. सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम राजकीय तकनीकी बोर्ड द्वारा संचालित होते है. इस बारे ध्यान देने की ज़रुरत है अन्यथा कोर्ट केसों की झड़ी लग सकती है.

इस पर माननीय अथिति महोदय ने सूचित किया की बिंदु १ एवं २ के बारे में ध्यान दिया जायेगा . बिंदु ३ सभी निर्माणियों से सम्बंधित होने के कारण सदस्य / पर से व्यतिगत रूप से चर्चा करेंगें.


आप सभी की जानकारी हेतु.

ए आई ए एन जी ओ
आयुध निर्माणी चांदा

No comments:

Post a Comment